सिमडेगा, अगस्त 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने शुक्रवार को पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने हेतु थाना, ओपी प्रभारियों के कार्यों का शुरू हुआ वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन; उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता में सुधार लाने हेतु इस पहल की शुरूआत की गई है, जिसके आधार पर प्रत्येक माह टॉप-3 थाना/ओपी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत एसडीपीओ, डीएसपी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत थाना, ओपी प्रभारियों के कार्यों का निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। बताया गया कि मूल्यांकन में मुख्य रूप से कांड का उद्भेदन की स्थिति, वारंट, कुर्की, इश्तेहार का निष्पादन, मालखाना निष्पादन, डायल-112 को रिस्पोन्स टाईम, चरित्र स...