उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सम्मानित
औरैया, अगस्त 24 -- नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सोमवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की आधुनिक स्वयंसेवक फोर्स की अवधारणा की जानकारी दी। साथ ही आपदा और आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आपदा विशेषज्ञ ने नागरिक सुरक्षा और आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी जानकारी दी। स्वयंसेवकों को आपदा के समय उनकी भूमिका और दायित्वों के बारे में बताया गया। साथ ही आपात स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के तरीके बताए गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: आरकेवी कॉलेज का एनएसएस शिविर संपन्न यह भी पढ़ें- आरकेवी कॉलेज का एनएसएस शिविर संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.