आगरा, जनवरी 25 -- अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में कंपोजिट स्कूल सहावर के दो बीएलओ उत्कृष्ट कार्य करने पर लखनऊ में सम्मानित किए गए हैं। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण में कंपोजिट स्कूल सहावर के प्रधानध्यापक राजवीर सिंह, बीएलओ सुपरवाइजन लेखपाल दिनेश कुमार ने उत्कृष्ट कार्य किया। जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के लिए उनके नाम भेजे। लखनऊ में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के द्वारा राजवीर सिंह व दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.