उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सिपाहियों को सम्मानित किया
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने गुरुवार को तीन सिपाहियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिये प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूरजकुंड थाना में कार्यरत सिपाही सचिन , पल्ला थाना में कार्यरत सिपाही संदीप और आदर्श नगर थाना के सिपाही नितेश कुमार ने लावारिस वाहनों के निस्तारण की विधिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से लावारिस वाहनों का नियमानुसार निस्तारण संभव हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.