पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय डाक विभाग के पलामू प्रमंडल की ओर से मंगलवार को मेदिनीनगर टाउन हॉल में वार्षिक व्यापार बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित किया गया। वार्षिक व्यापार बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने भाग लिया। बैठक के दौरान पलामू प्रमंडल के पिछले वित्तीय वर्ष के आय व्यय पर चर्चा किया गया और वर्तमान वित्तीय वर्ष में उससे बेहतर कार्य करने की योजना बनाया गया। बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार के डाक कर्मी शामिल हुए। बैठक में पलामू प्रमंडल के डाक अधीक्षक संजीव कुमार संगम, अमर प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, कुमार अभिषेक कुमा समेत काफी संख्या में डाक कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...