चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विश्व जल दिवस सह जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए जल सहियाओं द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों जैसे जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्रोतों की सफाई, जन-जागरूकता अभियान एवं जल संरक्षण प्रयास की जानकारी प्रखंडवार साझा की गई। साथ ही कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक द्वारा विश्व जल दिवस के महत्व, जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता एवं सामुदायिक सहभागिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा एवं चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वाश समन्वयक, प्रमंडल ...