मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- एसएसपी ने जनपद के चौकीदारों के साथ गोष्टी का आयोजन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहित करते हुए साइकिल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सभी को टार्च भी वितरित की गयी। शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने चौकीदारों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने, आपराधिक प्रवृत्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने निर्देश दिए। एसएसपी द्वारा चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि चौकीदार पुलिस एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा उनकी सक्रियता से अपराध नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.