बिजनौर, जनवरी 31 -- विकासखंड जलीलपुर के राजस्व गांव हिलालपुर में वाटरशेड महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ परियोजना प्रबंधक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बिजनौर जसवीर सिंह तेवतिया, जलागम समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान आदेश सैनी, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, निर्देशक रेड क्रास सोसाइटी बिजनौर योगेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे। वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ संयुक्त रूप से फीता काटकर पूर्व विधायक कमलेश सैनी जलागम समिति के अध्यक्ष एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बिजनौर जसवीर सिंह तेवतियां द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट अग्रणी कृषकों को सम्मानित किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। महोत्सव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.