सहारनपुर, अप्रैल 3 -- जिले में संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एंबुलेंस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सूचना प्राप्त होते ही वे समय पर घटनास्थल पर पहुंचें और मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मधुर व्यवहार करें। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं आम जनता की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी सुधांशु सक्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.