गौरीगंज, मार्च 16 -- मुसाफिरखाना,संवाददाता । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु बृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ एप पर 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं का विवरण इंट्री करने वाले आठ बीएलओ को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लिया गया है। इस संबंध में निर्गत की गई सूची में जहां जामो के ऐंधी के राम मनोहर को प्रथम स्थान मिला है, वहीं मुसाफिरखाना के गुन्नौर ग्राम पंचायत की बीएलओ सुमन प्रजापति को द्वितीय स्थान मिला है। जबकि जामो के ऐंधी की ही बीएलओ पूजा सिंह को तीसरा स्थान मिला है। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बीएलओ को क्रमशः 10 हजार, 8 हजार और 6 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कठौरा जगदीशपुर के बीएलओ राजेश कुमार चौरसिया, मोहना बहादुरपुर के संतोष कुमार मिश्रा, अरगवां गौरीगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.