बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी व डीएम ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि ➡️कार्यशाला का उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को बेहतर करना, बाल संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन करना तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के संबंध में चर्चा करना है। किशोर न्याय एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डीएम जे.रीभा ने मिशन शक्ति केंद्र की अवधारणा एवं उद्देश्य के बारे में बताया। एसपी पलाश बंसल ने विशेष किशोर पुलिस इकाई की ...