काशीपुर, जून 21 -- काशीपुर। भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तराई के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ पंडित किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती पर गुड़िया परिवार की ओर से स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 90 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार से पधारे पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं दर्जाधारी मंत्री सीमा चौहान ने सम्मानित हस्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...