रुडकी, अगस्त 7 -- रुड़की, संवाददाता। जेएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर डाउट क्लियरिंग सत्र आयोजित किया गया। बैठक में एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और आईटी वॉलंटियर्स ने प्रतिभाग किया। सत्र में एसआईआर अभियान के तहत चल रही गतिविधियों, नोटिस चरण की प्रक्रिया, अभिलेखों के सत्यापन, डिजिटलीकरण और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। जेएम ने कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान कर समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसआईआर में लापरवाही नहीं चलेगी, हर नोटिस का समयबद्ध निस्तारण करें : आयुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...