पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में सरकार के नौ साल पूरे होने पर उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पूर्ति विभाग, जिला खाद्य एवं विपणन विभाग तथा नाबार्ड की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिपं की अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, विधायक बरखेड़ा जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानन्द, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, एमएलसी प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह रहे। समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना एवं दुर्गा आरती से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। विकास खण्ड मरौरी के किरण समूह द्वारा नारी है कमजोर नहीं पर नृत्य की प्रस्तुती की गई। बंगाली नृत्य एवं अन्य गानों पर भी समूह की महिलाओं द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गये। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.