उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को किया गया सम्मानित
कन्नौज, मई 21 -- कन्नौज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम की छिबरामऊ के एक निजी होटल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन संस्थापक विवेकानंद आर्या व सुधेश पांडेय ने पदाधिकारियों और शिक्षकों को संगठन की मजबूती देने का जोर दिया। पदाधिकारियों में नए जोश और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में ब्लाक टीमों को संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। शिक्षक रवि प्रकाश दुबे को कन्या दान योजना के तहत इक्वान हजार रुपये की चेक प्रदान की। शिक्षक से असिस्टेंट कमिश्नर बनी दिव्या शुक्ला, समीक्षा अधिकारी राविंस कुमार को सम्माति किया गया। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता सुनील कुमार, मंडल सह संयोजक विवेक यादव, अनूप कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छह शिक्षकों की बेटियों के विवाह के लिए 51-51 हजार के चेक दिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.