लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों की दावेदारी की जांच जिला स्तरीय कमेटी करेगी। पुरस्कार के लिए संस्तुति करेगी। इसके बाद राज्य स्तरीय समिति जांच करेगी। दावेदारी सही मिलने पर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना चलाई जाती है। ऑनलाइन आवेदन सीएम अवार्ड पोर्टल पर करना होगा। आवेदन की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही समितियां गठित कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार को करें आवेदन राज्य स्तरीय समिति कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठि...