उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित
औरैया, सितम्बर 28 -- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कैथावा आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानपत्र दिए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक कठेरिया ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण बेहतर बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को भविष्य में भी समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगन मिलन में गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.