उत्कृष्ट कार्य करने पर साइबर पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित
चंदौली, जून 25 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनका हौसला बढ़ाया। वहीं भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी निष्ठा, तकनीकी दक्षता और कर्तव्य के साथ दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया।इस क्रम में साइबर पुलिस टीम ने साइबर थाने पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमें में एक संगठित साइबर अपराध नेटवर्क का सफलता पूर्वक अनावरण किया था। वहीं फर्जी माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के नाम पर देशव्यापी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने कुल पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे और निशानदेही से भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए थे। कुल लगभग 1.42 करोड़ की धनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.