रुडकी, जनवरी 27 -- रोडवेज बस स्टेशन पर सोमवार को समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए दस चालकों दस परिचालकों और छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एजीएम अमिता सैनी ने कहा कि रोडवेज की प्रगति में चालक और परिचालकों के साथ ही सभी कर्मचारियों का अहम योगदान है। इनकी मेहनत और समर्पण से ही हमारी सेवाएं सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सालभर में बेहतर कम करने वाले कर्मचारियों का चयन किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से अन्य चालक और परिचालक भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.