गाजीपुर, मार्च 1 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य और बीएसए उपासना रानी वर्मा के निर्देश पर रविवार को प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिक्षक चंद्रशेखर मौर्या को निपुण मिशन के तहत किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। बीईओ सुनील कुमार ने बताया कि ऐसे ही प्रयास हर शिक्षक को करना चाहिए, जिससे हमारा ब्लॉक निपुण बन सके। उन्होने बताया कि आगामी दिनों में ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और उनको जिला से भी सम्मानित कराया जाएगा। इस अवसर पर विनोद सिंह, जाहिरुलहक, गणेश दत्त पाण्डेय, धनंजय मिश्रा, प्रद्युम्न दत्त ,नीलम मिश्रा, गोरख सत्येन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.