पीलीभीत, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में लव कुमार, दिशा देवी, खुशी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऊरुज फातिमा, फिरोज, दक्ष राजपूत एवं स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी, अनामिका वर्मा, अनन्या को को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने व सराहनीय योगदान देने वाले जिला नोडल अधिकारी/एसएन इंटर कालेज के शिक्षक इंतजार ख़ान को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.