वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट तथा उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के 11 रेल कर्मचारियों को सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक्सीलेंस अवॉर्ड दिए गए। डीआरएम आशीष जैन ने इन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों का समर्पण, त्वरित निर्णय क्षमता और दायित्वबोध अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से प्रत्येक परिस्थिति में सजगता, अनुशासन तथा उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया। पुरस्कृत कर्मियों में गुंजन कुमार, रामख्याली, संजीत कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार मिश्र, रितु वर्मा, अभिषेक कुमार दुबे, संतोष कुमार,...