उत्कृष्ट कार्यों पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की वार्षिक आम सभा की बैठक में पूर्व सैनिकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बढ़पुर के राजपूताना होटल में हुयी इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान परिषद के संरक्षक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की धरोहर हैं। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कोषाध्यक्ष रामनिवास सिंह ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रांत से आये महासचिव पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया और हरमोहन सिंह ने भी विचार रखे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्यों पर जितेंद्र सिंह समेत कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उदयराज सिंह चौहान, डीएस राठौर, साधना सिंह, उर्मिला देवी, सरिता देवी, कुसुम सिसोदिया, शकुंतला देवी, सरोज राठौर आदि की उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.