देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर के सोंदा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज एवं विद्यालय से जुड़ी महिलाओं को उनके योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप निदेशक सौरभ शंकर मिश्र एवं प्रधानाचार्या मृदुला सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।महिला दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें महिलाओं ने नृत्य, गीत व भाषण प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि एक महिला केवल एक बेटी, मां या पत्नी नहीं होती, वह समाज की रीढ़ की हड्डी होती है।आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक, हर जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.