वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, हिटी। यूपी दिवस के मौके पर शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बनारस के 200 ज्यादा कर्मचारी सम्मानित होंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पांच कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देंगे। नमो घाट पर आयोजित समारोह में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन भी दिखाया जाएगा। नोडल अधिकारी और एनआरएलएम के उपायुक्त पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त एस. राजलिंगम नमो घाट पर सुबह 11 बजे तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ करेंगे। यहां मतदाता जागरूकता से सम्बंधित लोकगीत, नृतय और शपथ ग्रहण के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सरस मेला, जनपदस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी औऱ विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। दोपहर करीब एक बजे गृह मंत्री औऱ मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.