सहरसा, मई 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, प्रखंड,अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों से संबंधित प्रधान सहायकों,नाजिर के साथ आयोजित बैठक में निर्धारित कार्यों के सम्यक निष्पादन एवं उत्कृष्ट कार्यालय प्रबंधन के ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया गया है। समीक्षात्मक बैठक के दौरान लंबित पत्र, रोकड़ पंजी, जनशिकायत, न्यायालय, अंकेक्षण,सेवांत लाभ,विभागीय कारवाई से संबंधित प्रतिवेदन की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में कुछ कार्यालयों में मामले लंबित अप्राप्त पाए गए ।जिसके कारण नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित कार्यालयों को सेवान्त लाभ, विभागीय कारवाई, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनशिकायत, न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों एवं अंकेक्षण संबंधित लंबित आपत्...