उत्कृष्ट कारीगर व शिल्पी 30 तक करें आवेदन, मिलेगा पुरस्कार
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में माटीकला व मृदा शिल्पकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पारंपरिक कारीगरों तथा शिल्पियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत मिट्टी के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां व अन्य माटीकला उत्पादों का निर्माण कर जीविकोपार्जन करने वाले कुम्हारों, माटीकला शिल्पियों तथा पारंपरिक कारीगरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर मंडल स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संबंधित कारीगरों का विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है। चयन समिति द्वारा चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कारीगरों को क्रमशः 15 हजार, 12 हजार व Rs.10 हजार की धनराशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति चिन्ह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.