कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजकीय बाल गृह (बालिका) स्वरूपनगर में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन धनराशि दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना के अंतर्गत चयनित बालिकाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। दिशा अरोड़ा निदेशक, अचिन्त्य फाउंडेशन ने बालिकाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई। इसमें मुख्य रूप से विधायक नीलिमा कटियार, राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, सीडीओ दीक्षा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिंहा और जिला प्रोबेशन अ...