बलरामपुर, सितम्बर 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। गांवों में विकास कार्यों को बेहतर बनाने व ग्राम पंचायतों के बीच उत्कृष्ट काम करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रत्येक ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि पंचायतों का चयन 10 अलग-अलग श्रेणियों में होगा। शासन ने तीन सितंबर को योजना के दिशा-निर्देश जारी करते हुए पुरस्कार प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय-सारिणी तय कर दी है। इससे पंचायतों को अपने स्तर पर बेहतर काम करने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि...