अररिया, जून 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ स्थित शिशु शिक्षा सदन सह डॉ. सीवी रमण अकादमी परिसर में मंगलवार को स्थानीय बाल कवियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कविता पाठ करने वाले बाल कवियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक सूर्य नारायण गुप्ता की उपस्थिति में द्विजदेनी क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने बाल कवियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कविता लेखन और पाठ बच्चों के व्यक्तित्व विकास तथा अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का प्रभावी माध्यम है。

सम्मान प्राप्त करने वाले बाल कवि पुरस्कार प्राप्त करने वाले बाल कवियों में मुस्कान, जीया, सना, स...