उत्कृष्ट उपलब्धि वाले लोगों को दिया जाएगा पुरस्कार
हाथरस, मई 28 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि,योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री उपाधियां प्रदान की जायेगी। इसके लिए दस जून तक आवेदन शासन स्तर पर भेजे जायेंगे। सीडीओ पीएन दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री उपाधियां प्रदान किये जाने के लिए नामों की संस्तुतियां मांगी है। व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित संक्षिप्त विवरण (साइटेशन) की दो प्रतियां निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचनाओं सहित उपलब्ध करायी जानी हैं। शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने हेतु आवेदन/संस्तुतियां विलम्बवत 10 जून, 2026 तक उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.