उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम गौरांग राठी ने रामपुर गढ़ौवा की छात्रा खुशी और उपासना को लगातार तीन सालों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अपने कार्यालय में सम्मानित किया। दोनों छात्राओं को स्वर्ण पदक पहनाकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। बच्चों के कोच की भूमिका निभा रहे शिक्षक प्रदीप वर्मा की प्रशंसा की। प्रदीप वर्मा की एमडीएम शेड निर्माण और विभिन्न झूलों की व्यवस्था के प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति देते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला में तैयार किए गए लाल, पीले, हरे, गाजरी और गुलाबी हर्बल गुलाल जिलाधिकारी को भेंट किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.