गिरडीह, मार्च 24 -- हीराडीह। जमुआ के कोदम्बरी स्थित सर्वोदय शिक्षालय में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार निराला ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है। समारोह में नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों को उनके प्राप्तांक एवं प्रतिशत के आधार पर सम्मानित किया गया। नर्सरी वर्ग में रियांश कुमार दास ने प्रथम स्थान प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.