उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान
जौनपुर, मई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र बहोरिकपुर स्थित श्री माता प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज पर बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल में श्रुति पटेल, श्रेया पटेल, सत्यम और इण्टरमीडिएट में शुभम, अमित, अदिति दुबे को प्रबंधक विवेक सिंह ने सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा संस्कार ही सफलता की कुंजी है। संचालन राकेश सिंह, अध्यक्षता सतीश सिंह ने किया। प्रधानाचार्य संतोष सिंह, समरनाथ पटेल, धर्मेन्द्र यादव, समर बहादुर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.