जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर : साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन परिसर स्थित सभागृह में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार की शाम को किया गया। सर्वप्रथम दोनों महापुरुष उत्कल गौरव मधूसूदन दास और उत्कल मणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि महिला विश्वविद्यालय के ओडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सुधीर कुमार साहू ने माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के चित्रांकन प्रतियोगिता में त्रिलोचन विद्यापीठ के दिकुमाई हांसदा, रईमत हेंब्रम, केरला पब्लिक स्कूल की समृद्धि बेहरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की चित्रांकन प्रतियोगिता में त्रिलोचन विद्यापीठ की पूनम मांडी ने प्रथम, गुलमोहर स्कूल के आश्रिता दास ने द्वितीय, हिलटाप स्कूल के जयंत कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कविता पाठ के सी...