जमशेदपुर, मई 14 -- चंपा स्टेशन के बाद चौथी लाइन में सिग्नल एवं अन्य तरह की तकनीक को अपडेट करने के लिए जून में लाइन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर से रोज गुजरने वाली पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन 11 से 15 जून तक अपडाउन में रद्द रहेगा। उत्कल एक्सप्रेस के रद्द होने से नौ राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। इधर, गोंदिया स्टेशन के पास रेलवे विकास कार्य के कारण टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को मई में कई दिन रद्द किया गया है। वहीं, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन का परिचालन अपडाउन में 13 से 18 मई तक रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- ट्रेन रद्द होने की घोषणा अब दो माह पहले, यात्री को मिलेंगे आसान विकल्प रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, टाटानगर चक्रधरपुर टाटानगर मेमू 14, 16 और 18 मई को रद्द रहेग...