सराईकेला, मार्च 16 -- सरायकेला। सरायकेला स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में रविवार को उत्कलीय ब्राह्मण समाज की ओर से सामूहिक उपनयन संस्कार (जनेऊ) का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के 24 बच्चों ने भाग लिया। जिनका पूर्ण विधि-विधान और पारंपरिक रीतियों के साथ उपनयन संपन्न कराया गया। इस आयोजन से पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल से ही शुरू हो गया था। ब्राह्मण परंपरा के अनुसार, सर्वप्रथम बटुकों (बालकों) का मुंडन संस्कार और पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद, नए वस्त्र धारण कर सभी बच्चे यज्ञ मंडप में बैठे। उत्कलीय ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को गुरु-दीक्षा दी गई और उन्हें जनेऊ (यज्ञोपवीत) धारण कराया गया।इस पुनीत कार्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.