घाटशिला, जून 18 -- घाटशिला। स्वतंत्रता सेनानी उत्कलमनी पंडित गोपबंधु दास की 99वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को टुमानडूंगरी मऊभंडार उत्कल एसोसिएशन क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर उत्कलमनी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। झामुमो नेता जगदीश भकत ने कहा कि गोपबंधु दास महान समाज सुधारक, समाजसेवी, शिक्षाविद और प्रखर वक्ता थे। वे पूरे देश में उत्कलमनी के नाम से प्रसिद्ध हैं। आज युवाओं को उनकी जीवनी को प्रेरणा स्रोत बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गोपबंधु दास एक अथक परिश्रमी योद्धा थे। इस अवसर पर बाबूलाल मुर्मू, प्रताप दास, आजाद बेहरा, कमल दास, निमाई कालिंदी, अंकुर काउड़ी, स्वपन मंडल, अनिल जाना, कृष्ण मोहंती, कृष्ण दास, गणेश जाना, राजा बारिक समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...