लखनऊ, फरवरी 27 -- बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव उत्कर्ष-2026 के दूसरे दिन छात्रों ने तकनीकी, सांस्कृतिक, खेल, साहित्य, होटल मैंनेजमेंट, ललित कला और मिस्टर एंड मिस उत्कर्ष-2026 में प्रतिभाग किया। तकनीकी प्रतियोगिताओं में आईकेएस-इंडियन नॉलेज सिस्टम, ट्रेडिशनल टू टेक ऐप डेवलेपमेंट, रोबो मैराथन, रोबोकॉन हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने सांइलेंट ईकोज-माईम में रामायण व घरेलू हिंसा पर आधारित प्रस्तुति दी गई। स्पोर्ट्स इंडिविजुअल कैटेगरी में विजयी प्रतिभागियो को विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार ने पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...