देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहन प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायकार एलेक्जेंडर के होली के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। रविवार त्यागी रोड स्थित महावर धर्मशाला में समिति के सदस्यों ने जमकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी एंव सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जुगरान, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन नेगी और सुभाष बड़थ्वाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...