गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। शहर के उतरौला रोड पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग से लोगों को परेशानी हो रही है। बारी मार्किट के पास दुकानों के सामने दिनभर चार पहिया और दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध पार्किंग के कारण सड़क संकरी हो गई है। आए दिन जाम लगता है। पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिलती। स्कूली वाहनों और एंबुलेंस को निकलने में दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से विवाद भी होते हैं। कई बार ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.