उतरौला में 15 वर्षीय अनाथ किशोरी का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के कोतवाली उतरौला क्षेत्र से 15 वर्षीय अनाथ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की संरक्षक चाची की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपनी चाची के संरक्षण में रह रही थी। आरोप है कि 24 जून 2026 की रात गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 25 जून को कोतवाली उतरौला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.