बलरामपुर, मार्च 25 -- नगर में जन सेवा केंद्रों पर फर्जी दस्तावेज बनाए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। यहां आधार कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कागजात धड़ल्ले से अवैध तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन अब तक इस पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सका है। पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा कई जन सेवा केंद्रों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद नगर में यह अवैध गतिविधि खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे फर्जी दस्तावेजों के चलते सरकारी योजनाओं में भी गड़बड़ी की आशंका बढ़ रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय चंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही उतरौला नगर के जन सेवा केंद्रों पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से अवैध गत...