उतरौला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
बलरामपुर, अगस्त 13 -- उतरौला, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में उतरौला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री दुःखहरण नाथ मंदिर से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों स्कूली बच्चे पूरे उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने भारत माता की जय सहित देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शहर से गांव तक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.