बलरामपुर, फरवरी 26 -- उतरौला, संवाददाता। नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं की लापरवाही और कुछ दुकानदारों की मनमानी के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर स्कूली बच्चों और ग्रामीण ग्राहकों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कस्बे के प्रमुख चौराहों के अलावा हासिम पारा, हुसेनाबाद, जाफराबाद, चमरूपुर, महदेइया बाजार, बकसरिया और पेहर बाजार में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की बिक्री बिना एक्सपायरी जांच के किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुमटियों और छोटी दुकानों पर बिस्किट, नमकीन, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे उत्पादों की तिथि जांचे बिना बिक्री की जा रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि लंच ब्रेक में जल्दबाजी के कारण वे पैकेट पर अंकित निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.