लखनऊ, मार्च 24 -- उतरेठिया की तरफ से वृंदावन कॉलोनी में आवाजाही आसान हो जाएगी। यहां पर शारदा सहायक नहर पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। पुलिया का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। एप्रोच रोड और पुलिया की फिनशिंग का काम शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वृंदावन कॉलोनी के पास शहीद पथ के नीचे शारदा की सहायक नहर पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इसके बनने से रायबरेली रोड और उतरेठिया की तरफ से शहीद पथ के सर्विस रोड होते हुए वृंदावन आना-जाना आसान हो जाएगा। सिंचाई विभाग इसे बनवा रहा है। विभाग के एक्सईएन मुकेश वैश्य ने बताया कि पुलिया 20 मीटर लंबी और 7.50 मीटर चौड़ी है। पुलिया की स्लैब ढाल दी गई है। इसका एप्रोच रोड और साइड वाल का निर्माण किया जाना बाकी है। इस काम को अप्रैल अंत तक पूरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.