लखनऊ, मार्च 22 -- उतरेठिया बाजार में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक एक तेज धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस समय तार गिरा, वहां से गुजर रहे लोग और पास खड़े दुकानदार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। तेज धमाके और चिंगारियों के साथ तार गिरते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अंबेडकर उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सबसे पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काटी। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद टूटे हुए तार की मरम्मत की और उसे दोबारा जोड़ा। इससे करीब डेढ़ घंटे बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.