लखनऊ, जनवरी 9 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत उतरेठिया रेलवे स्टेशन पर "मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान" अभियान के तहत छह ट्रेनों की औचक जांच की गई। इस दौरान 237 बिना टिकट यात्री मिले। उनसे Rs.79,970 किराया वसूल किया गया। 12 बिना टिकट यात्रियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में अभियान चलाया गया। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से उचित टिकक लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया। अभियान का नेतृत्व एसीएम केके यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.