मधुबनी, अप्रैल 28 -- मधवापुर। प्रखंड के उतरा गोलीकांड मामले में साहरघाट पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उसके घर पर की गयी। पकड़ा गया व्यक्ति हरलाखी प्रखंड के करुणा गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी है। हालांकि, एफआईआर में वीरेंद्र को नामजद नहीं किया गया है। दर्ज मामले में वीरेंद्र के बेटे शुभम चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आवेदक रौशन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद एक सनहा दर्ज कराया। जिसमें उसने मुख्य आरोपी शुभम के पिता वीरेंद्र पर हथियार उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.