गंगापार, फरवरी 26 -- आगामी होली और पवित्र रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को उतराव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आपसी सहयोग और सतर्कता पर जोर दिया। थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर इरशाद, इफ्तिखार अहमद, ओम प्रकाश यादव, बब्बू यादव, सूफियान नेता, शहनवाज प्रधान, मो रिजवान, हरिशचंद्र, सरफराज अहमद, अभिषेक कुमार मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.